एर्दोगान का खाड़ी राजनयिक संकट के समाधान का आग्रह

अंकारा, 6 जून (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगान ने कतर और अन्य खाड़ी देशों के बीच राजनयिक संकट को दूर करने का आग्रह किया है।

तुर्की के उपप्रधानमत्री नुमान के मुताबिक, एर्दोगान इस प्रक्रिया के समाधान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उन्होंने इस संबंध में कई मुस्लिम और पश्चिमी देशों से फोन पर बात भी की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नुमान के हवाले से बताया, “तुर्की इस समस्या के समाधान का हरसंभव प्रयास करेगा।”

उन्होंने बताया कि तुर्की इस समाधान के लिए कतर के साथ सभी राजनयिक माधय्मों को खुला रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि सोमवार को सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र, यमन, लीबिया और मालदीव्स ने कतर पर आतंकवाद को सहयोग देने का आरोप लगाकर उससे राजनयिक संबंध तोड़ दिए थे।

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इस घटनाक्रम पर दुख जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493