एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 12 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के मुनाफे में 12 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में नियामकीय फाइलिंग में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका मुनाफा बढ़कर 573.16 करोड़ रुपये रहा, जो कि वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में 513.88 करोड़ रुपये था।

कंपनी के मुताबिक, “एनएसबी (नेशनल हाउसिंग बैंक) मानदंडों के मुताबिक, कंपनी का सकल एनपीए (फंसे हुए कर्जे) 30 सितंबर तक कुल कर्जो का 1.20 फीसदी रहा।”

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी आय में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जोकि 4,202.60 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,759.24 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “30 सितंबर को खत्म तिमाही में कंपनी ने कुल 14,272 करोड़ रुपये का कर्ज बांटा था, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 10,975 करोड़ रुपये था। इस प्रकार कर्ज देने में 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493