एलई2, एलई मैक्स2 स्मार्टफोन का प्रथम फ्लैश सेल 28 जून को

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। चीन की इंटरनेट और प्रौद्योगिकी कंपनी लइको ने शुक्रवार को कहा कि एलई2 और एल मैक्स2 स्मार्टफोनों का प्रथम फ्लैश सेल 28 जून से शुरू होगा।

दोनों डिवाइसों के लिए 20 जून से फ्लिपकार्ट और एलईमॉल पर पंजीकरण शुरू होगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट एलईमॉल कंपनी ने हाल में ही लांच किया है।

पंजीकरण 28 जून तक चलेगा। एलई2 का पंजीकरण सुबह 11 बजे और एलई मैक्स2 का पंजीकरण अपराह्न् एक बजे बंद होगा।

लइको इंडिया के स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार के मुख्य संचालन अधिकारी अतुल जैन ने कंपनी के बयान में कहा, “हमें विश्वास है कि अपनी श्रेणी में सर्वोत्तम खूबियों और डिजाइन के कारण हमारे दूसरी पीढ़ी के स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर ई-कॉमर्स वेबसाइट एलईमॉल टॉप सेलर रहेंगे। दुनिया की पहली सीडीएलए प्रौद्योगिकी और आकर्षक कंटेंट मेंबरशिप कार्यक्रम के साथ यह फोन अतुलनीय है।”

28 जून को फ्लैश सेल में स्मार्टफोन खरीदने वालों को एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी कैशबैक, 1,990 रुपये का ईयरफोन मुफ्त और 4,900 रुपये की लइको सदस्यता मिलेगी।

28 जून को एलई2 की बिक्री दोपहर 12 बजे और एलई मैक्स2 की बिक्री दोपहर दो बजे शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493