मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने शुक्रवार को कहा कि उसकी निर्माण और बिजली इकाई को इस साल मार्च में 1,711 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उसकी फैक्ट्री और भवन इकाई को 880 करोड़ रुपये का और पारेषण और वितरण इकाई को 676 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
कंपनी ने कहा कि एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के जल और नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार को 155 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ठेका मिला है।
बयान के मुताबिक इन ठेकों में प्रमुख रूप से मुंबई, मध्य प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और बिहार के मिले ठेके शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath