एलएफओ के गायक डेविन लीमा का निधन

लॉस एंजेलिस, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पॉप बैंड एलएफओ के गायक डेविन लीमा का निधन हो गया है। वह 41 वर्ष के थे।

लॉस एंजेलिस, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पॉप बैंड एलएफओ के गायक डेविन लीमा का निधन हो गया है। वह 41 वर्ष के थे।

बैंड के पब्लिसिस्ट ने इस बात की पुष्टि ‘वेराइटी डॉट कॉम’ से करते हुए बताया कि स्टेज 4 के कैंसर से करीब साल भर तक जूझने के बाद बुधवार तड़के उनका निधन हो गया।

एलएफओ के ब्रैड फिशेटि ने एक बयान में कहा, “बेहद दुख के साथ मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि हेरोल्ड ‘डेविन’ लीमा का कैंसर से जूझते हुए आज सुबह निधन हो गया।”

फिशेटि ने आगे कहा कि डेविन असाधारण प्रतिभा वाले और अपने छह बच्चों और उनकी मां से बेहद प्यार करने वाले शख्स थे। वह एक अच्छे पिता, भाई और दोस्त थे।

उन्होंने कहा, “निधन के कुछ दिनों पहले ही उन्होंने मुझसे कहा था, ‘भाई, जब मैं न रहूं, तो सबसे कहना कि मैं बस गायब हो गया हूं।’ मेरे दोस्तों हेरोल्ड ‘डेविन’ लीमा गायब हो गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493