मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) के आगामी सीजन में इलाना, गलैक्या, एलिना, पॉल एवं ब्रुना नामक पांच नई मॉडल रैंप पर उतरेंगी। एलएफडब्ल्यू 24 से 28 अगस्त तक चलेगा।
लक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2016 के लिए इसके आयोजकों-लक्मे एवं आईएमजी रिलायंस ने यहां द सेंट रेजिस होटल में उभरती मॉडलों को चुनने के लिए ऑडिशन लिया।
ऑडिशन के निर्णायक मंडल में फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे, अभिनेत्री एवलिन शर्मा, फैशन कोरियोग्राफर अनु आहुजा एवं लुबना एड्म्स और लैक्मे में हेड ऑफ इनोवेशन पूर्णिमा लांबा और आईएमजी रिलायंस की उपाध्यक्ष व फैशन हेड जसप्रीत चंडोक शामिल रहीं।
ऑडिशन देने 100 से ज्यादा मॉडल पहुंची थीं।
जसप्रीत चंडोक ने कहा, “लक्मे फैशन वीक कई के लिए एक शीर्ष टैलेंट है, जिनमें से कुछ अब अंतर्राष्ट्रीय रनवे की शोभा बढ़ा रही हैं।”
एलएफडब्ल्यू के ऑडिशन ने इंडस्ट्री को दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ एवं याना गुप्ता सरीखी कुछ सर्वश्रेष्ठ एवं सफल हस्तियां दी हैं।
dharmpath.com dharmpath