एलएफडब्ल्यू में शो स्टॉपर होंगे आदित्य, श्रद्धा

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। यहां चल रहा लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) ई-कॉमर्स वेबसाइट ‘जेबान्ग डॉट कॉम’ के जर्मनी के ब्रांड टॉम टेलर और मिस बेनेट लंदन का गवाह बनेगा। इन ब्रांड के शो स्टॉपर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर होंगी।

दोनों ब्रांड भारत में सिर्फ जेबान्ग के माध्यम से उपलब्ध होंगे। एलएफडब्ल्यू का यह 15वां साल है।

श्रद्धा ब्रांड की शो स्टॉपर बनने को लेकर उत्साहित है। ब्रांड के बारे में उन्होंने कहा, “यह बहुत ही नया और आकर्षक ब्रांड है, जिससे मैं फौरन जुड़ गई। मुझे कहीं न कहीं उस तरह सजना-संवरना अच्छा लगता है।”

वहीं, आदित्य शुक्रवार को टॉम टेलर ब्रांड के परिधान संग्रह के लिए रैंप पर उतरेंगे।

आदित्य ने कहा, “भारत में जेबान्ग द्वारा लाए गए अनन्य टॉम टेलर ब्रांड के लिए रैंप पर वॉक करना काफी रोमांचक है..तैयार होते वक्त मुझे आम लेकिन स्टाइलिश रहना पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493