मेड्रिड, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबॉल लीग (एलएफपी) ने सोमवार रात अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह के दौरान रियल मेड्रिड और एफसी बार्सिलोना के खिलाड़ियों को कई पुरस्कारों से नवाजा।
इस समारोह में बार्सिलोना ने सबसे अधिक पुरस्कारों पर कब्जा जमाया। जहां एक ओर कोच लुईस एनरिक को ‘बेस्ट कोच ऑफ द ईयर’ का सम्मान मिला, वहीं दूसरी ओर क्लॉडियो ब्रावो को ‘बेस्ट गोलकीपर 2015’ और लियोनेल मेसी को ‘बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द ईयर’ के पुरस्कार से नवाजा गया।
पुरस्कार समारोह में इस सत्र में बेहतरीन खेल दिखाने वाले खिलाड़ी नेमार को ‘साउथ अमेरिकन प्लेयर ऑफ 2014-15 सीजन’ का सम्मान मिला, जबकि वालेनसिया मिडफील्डर सोफाएने फेगोरी को स्पेन के ‘बेस्ट अफ्रीकन प्लेयर’ के पुरस्कार से नवाजा गया।
इस साल बेहतरीन खेल न दिखाने के बाद भी रियल मेड्रिड ने दो पुरस्कार जीते। क्लब के सर्गियो रामोस को ‘बेस्ट डिफेंडर ऑफ द ईयर’, जेम्स रोड्रिगुएज को ‘बेस्ट मिडफील्डर’ और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ‘फेन्स प्लेयर ऑफ द सीजन’ का पुरस्कार मिला।
dharmpath.com dharmpath