एलएमआईएफडब्ल्यू में जोशीपुरा ने ‘ब्लेंड आउट’ संकलन पेश किया

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी में जारी लोटस मेकअप इंडिया फैशन वीक (एलएमआईएफडब्ल्यू ) में डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा ने अपने शरद ऋतु/शीतकालीन संकलन ‘ब्लेंड आउट’ को पेश किया।

जोशीपुरा ने इस दौरान सलेटी, नीले, हरे और लाल रंग में विभिन्न प्रकार के गाउन, जंपसूट और पैंटसूट को पेश किया।

अपने संग्रह के बारे में बात करते हुए जोशीपुरा ने कहा, “हमारा संकलन महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए है..और इन्हें कभी भी जैसे कार्यालय या शाम को बाहर जाते वक्त पहना जा सकता है।”

वहीं, शनिवार को समाप्त हो रहे फैशन शो में सिद्धार्थ टाइटलर, रोहित कामरा, कोमल सूद, पवन सचदेव और करिश्मा दीपा सिंधी सहित कई डिजाइनर का संकलन पेश किया जाना बाकी है।

इस फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले शनिवार रात होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493