मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर ने प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में व्याख्यान को विनीत करने वाला अनुभव करार दिया है।
एलएसई द्वारा शनिवार को आयोजित एलएसई एसयू इंडिया फोरम (एलआईएफ) 2018 में खेर को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था।
अनुपम ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “शिमला के एक छोटे से शहर का लड़का लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में मुख्य वक्ता था। इस अवसर के लिए इंडिया फोरम के छात्रों का शुक्रिया। ईश्वर महान है, जिंदगी सुंदर है, विफलता की शक्ति, विनम्र बनाने वाला अहसास।”
62 वर्षीय अभिनेता ने पहले लिखा था कि एक छात्र के रूप में उन्होंने कभी भी 38 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त नहीं किए।
उन्होंने लिखा, “बहुत ही ठंड है (लंदन में)। लेकिन, मैं अच्छे छात्रों से मिलने और उनसे बातचीत करने को लेकर आश्वस्त हूं जिसे माहौल में गर्मी बनेगी। वैसे, मुझे कभी भी 38 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त नहीं हुए।”
एलएसई में इसे पहले इकोनॉमिक फोरम फॉर इंडिया के नाम से जाना जाता था। ब्रिटेन में इसे अपने आप में इस तरह का एकमात्र सम्मेलन माना जाता है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में समकालीन भारत के सामने मौजूद प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
यह सम्मेलन छात्रों और पेशेवरों के लिए एक मंच प्रदान करता है जहां वह प्रेरणापद नेताओं को सुन सकें और उनसे जुड़ सकें।
dharmpath.com dharmpath