नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी सहायक कंपनी एलायंस एयर के बेड़े में विमानों की संख्या बढ़ाकर क्षेत्रीय सेवा बढ़ाना चाहती है।
कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी के मुताबिक, एयर इंडिया अपनी सहायक कंपनी एलायंस एयर के बेड़े में विमान शामिल कर रही है, जिनकी संख्या 2017 तक बढ़कर 35 हो जाएगी।
लोहानी एलायंस एयर के लिए नए चालक दल शामिल करने के समारोह पर बोल रहे थे।
एलायंस एयर टर्बो-प्रॉप एटीआर और क्षेत्रीय जेट सीआरजे विमानों का संचालन करती है।
dharmpath.com dharmpath