एलिजाबेथ के शॉर्ट स्कर्ट पहनने के दिन गए?

लॉस एंजेलिस, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मॉडल-अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले का कहना है कि वह लगभग रोजाना ही जींस पहनती हैं, क्योंकि अब उनके शॉर्ट स्कर्ट पहनने के दिन लद गए हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एलिजाबेथ (49) ने बताया है कि वह अब उन कपड़ों में सहज महसूस नहीं करतीं, जिनसे अंग प्रदर्शन होता है।

उन्होंने ‘हेलो! मैगजीन’ को बताया, “मैं लगभग रोज जींस पहनती हूं। मुझे शॉर्ट स्कर्ट अच्छी लगती हैं, लेकिन मेरी नजर में मेरे शॉर्ट स्कर्ट पहनने के दिन लद गए हैं।”

एलिजाबेथ को शाम में घर लौटने के बाद नहाकर बाहर की थकान दूर करना अच्छा लगता है।

उन्होंने कहा, “मैं दुनिया में चाहे जहां भी रहूं, मैं हमेशा अपने दिन का समापन ‘जो मैलोन’ तेल के साथ बाथ टब में डूबकी लगाकर करती हूं।”

एलिजाबेथ को अपने पूर्व प्रेमी स्टीव बिंग से बेटा डैमियन (13) है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493