एलिजाबेथ बैंक्स ने ‘पिच परफेक्ट 3’ छोड़ी

लॉस एंजेलिस, 6 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री और फिल्मकार एलिजाबेथ बैंक्स का कहना है कि मां के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्होंने ‘पिच परफेक्ट 3’ के निर्देशन का काम छोड़ने का फैसला किया है।

बैंक्स ने पिछले साल ‘पिच परफेक्ट 2’ के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। अक्टूबर 2015 में उन्होंने फिर से अगली फिल्म के निर्देशन का काम स्वीकार किया था।

वेबसाइट ‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वह गर्मियों में निर्देशन करने की योजना बना रही थीं, लेकिन हाल ही में तीसरी फिल्म को क्रिसमस 2017 में रिलीज किए जाने के फैसले के कारण अपने दो बच्चों के प्रति उनकी जिम्मेदारी में अड़चन आ गई।

एलिजाबेथ ने यहां ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड’ सम्मेलन में कहा, “मां के रूप में मेरी जिम्मेदारियां इसका कारण हैं। नई सारणी मां के रूप में मेरी जिम्मेदारियों के आड़े आ रही है।”

बैंक्स और उनके पति मैक्स हैंडलमैन अपने ‘ब्राउनस्टोन’ बैनर के तले फिल्म के निर्माता बने रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493