एलिजाबेथ हर्ले के भांजे पर धारदार हथियार से हमला

लंदन, 10 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटिश मॉडल और अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले के 21 वर्षीय मॉडल भांजे पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।

समाचार वेबसाइट पीपलडॉटकॉम के मुताबिक अभिनेत्री की बहन के बेटे माइल्स हर्ले पर गुरुवार शांम लगभग आठ बजे दक्षिण-पश्चिम लंदन में एक सड़क पर गुजरते समय धारदार हथियार से कई बार हमला किया गया।

नगर पुलिस द्वारा पीड़ितों का नाम उजागर नहीं करने के बाद अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम लंदन स्थित एस्केलन स्ट्रीट में हमले की घटना के बाद उन्हें रात 8.52 बजे वहां बुलाया गया था।

पुलिस और एंबुलेंस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने एक 21 वर्षीय युवक को देखा, जिसकी पीठ पर हमले के घाव थे। लगभग उसी आयु के एक अन्य युवक के शरीर पर भी घाव थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493