एलिसन के ट्रांसफर फीस के बचाव में उतरे क्लोप

लंदन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। लिवरपूल के कोच जुर्गेन क्लोप ने नए सीजन शुरू होने से पहले अपने क्लब के ट्रांसफर नीति का बचाव किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच जोस मोरिन्हो ने लिवरपूल के ट्रांसफर नीति की आलोचना की थी।

क्लोप ने मोरिन्हो के इस बयान के बाद एएस रोमा के गोलकीपर एलिसन को 85 लाख यूरो में खरीदने जाने के फैसला का बचाव किया है।

क्लोप ने कहा, “हर कोई सोचता है कि यह ज्यादा पैसा है। गोलकीपर का बाजार थोड़ा अलग है क्योंकि प्रत्येक साल हर कोई इसके लिए उपलब्ध नहीं रहता है।”

उन्होंने कहा, “हमें बिल्कुल नहीं पता था कि एलिसन उपलब्ध है या नहीं, लेकिन एक खास समय में हमें पता चला कि वह उपलब्ध है और यही वह समय था जब हमने फैसला किया कि हम उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं।”

क्लोप ने लिवरपूल के अमेरिकी दौरे को लेकर कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि हम अपने गोलकीपर के साथ मजबूत है। निश्चित रूप से इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की तरह ही लोरिस कारियस भी उच्च स्तर के गोलकीपर हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493