लॉस एंजेलिस, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता एलेक बाल्डविन ने ट्विटर से दूर रहने का फैसला किया है, जिसकी घोषणा खुद उन्होंने की।
‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, बाल्डविन ने हॉलीवुड निर्माता हार्वे वींस्टीन के संदर्भ में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर मिली प्रतिक्रियाओं के बाद यह कदम उठाया है।
बाल्डविन ने शनिवार को ट्वीट किया था, “यह कुछ हद तक निराशाजनक है कि मैं वर्तमान स्थिति को देखते हुए कुछ समय के लिए ट्विटर खाते को बंद कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “मेरी कभी भी अपने सार्वजनिक बयानों में हालिया उभरे यौन उत्पीड़न के कई मामलों में ‘पीड़ितों’ पर आरोप लगाने की मंशा नहीं रही। मैं सिर्फ यह मानता हूं कि ऐसे मामलों के न्यायपूर्ण निपटारे में देरी हो सकती है, हालांकि मैं पूरी तरह से जानता हूं कि इस तरह के समझौते करने में यही समझ होती है कि समझौता कर लेने में ही समझदारी है।”
‘पीबीएस न्यूजआवर’ के साथ एक साक्षात्कार में बाल्डविन ने कहा था कि महिलाओं के यौन उत्पीड़न मामलों के निपटान और नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (एनडीए) के माध्यम से इस प्रक्रिया पर चुप्पी साधने से ‘परिवर्तन की प्रक्रिया’ में देरी होती है।
dharmpath.com dharmpath