एल्टन जॉन ने कान में संक्रमण के कारण संगीत कार्यक्रम रद्द किया

ओरलेंडो(फ्लोरिडा), 28 नवंबर (आईएएनएस)। संगीतकार एल्टन जॉन ने यहां मंगलवार की रात अपना संगीत कार्यक्रम शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले रद्द कर दिया, जिससे उनके प्रशंसक निराश हैं।

ओरलेंडो(फ्लोरिडा), 28 नवंबर (आईएएनएस)। संगीतकार एल्टन जॉन ने यहां मंगलवार की रात अपना संगीत कार्यक्रम शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले रद्द कर दिया, जिससे उनके प्रशंसक निराश हैं।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, एम्वे सेंटर ने ट्विटर पर एक बयान में खुलासा किया “हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि कान के संक्रमण के कारण, एल्टन जॉन आज रात प्रस्तुति देने में असमर्थ है।”

वहीं फ्लोरिडा में गायक का इंतजार कर रहे दर्शकों को भी इसकी जानकारी दी गई।

संगीत कार्यक्रम की तारीख दोबारा तय की जाएगी।

एम्वे ने लिखा, “भविष्य में जल्द ही ऑरलैंडो संगीत कार्यक्रम की तारीख तय की जाएगी, इसलिए कृपया अपने टिकटों पर ध्यान दें।”

आयोजकों द्वारा जॉन के प्रशंसकों को शांत करने के प्रयास के बावजूद, संगीत कार्यक्रम रद्द होने को लेकर प्रशंसकों ने कई ट्वीट भी किए, जिसमें उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया।

टम्पा में भी जॉन का संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कान में संक्रमण और डॉक्टर के आदेश के कारण, बुधवार, 28 नवंबर को होने वाला शो रद्द कर दिया गया है।

इसके कहा गया, “मूल तिथि के लिए सभी टिकट पुन: निर्धारित तिथि के लिए मान्य हैं जिसे जल्द घोषित किया जाएगा। वापसी की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि कोई दोबारा तय की गई तारीख को शामिल नहीं हो सकता है, तो खरीदी गई टिकट पर पैसे वापस भी लिए जा सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493