एल्टन जॉन ने कार्यक्रम के दौरान प्रशंसक को झाड़ा

लॉस वेगस, 4 मार्च (आईएएनएस)। दिग्गज गायक एल्टन जॉन ने कार्यक्रम में पियानो बजाते समय उन्हें छूने वाले एक प्रशंसक को बुरी तरह झाड़ लगाई और स्टेज से उतर गए।

लॉस वेगस, 4 मार्च (आईएएनएस)। दिग्गज गायक एल्टन जॉन ने कार्यक्रम में पियानो बजाते समय उन्हें छूने वाले एक प्रशंसक को बुरी तरह झाड़ लगाई और स्टेज से उतर गए।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, वह गुरुवार को लास वेगास में हिट गीत ‘सेटर्डे नाइट्स ऑलराइट’ पर प्रस्तुति दे रहे थे। उस दौरान उनके कुछ प्रशंसकों को स्टेज पर आमंत्रित किया गया।

भीड़ पियानो के इर्द-गिर्द एकत्रित हो गई, जब वह अपनी क्लासिक धुन बजाने लगे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें छूने का प्रयास किया, लेकिन जॉन ने उन्हें चेतवानी दी कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो वह कार्यक्रम से चले जाएंगे।

इस घटना से कुछ देर पहले जॉन एक प्रशंसक पर गुस्से में चीखते और उसे अपशब्द कहते भी नजर आए।

जॉन स्टेज पर फिर तभी लौटे जब भीड़ वहां स्टेज से चली गई, जिसके बाद उन्होंने माइक पर कहा कि ‘सेटर्डे नाइट’ के दौरान अब कोई स्टेज पर न आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493