एल्टन जॉन विदेशी दौरों को अलविदा कहने की तैयारी में

लंदन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक सर एल्टन जॉन कथित रूप से विदेशी दौरों को अलविदा कहने की तैयारी कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 70 वर्षीय गायक-गीतकार जो हालिया वर्षो में खराब स्वास्थ्य का सामना करते रहे हैं, एक अंतिम वर्ल्ड टूर के बाद अब दुनियाभर का टूर करने को अलविदा कहने पर मजबूर हो गए हैं।

गीत ‘रॉकेटमैन’ के गायक ने पिछले साल दक्षिण अमेरिका के दौरे के दौरान एक हानिकारक संक्रामक रोग के संपर्क में आने के बाद गहन चिकित्सा कक्ष में दो रातें और अस्पताल में 12 दिन बिताए थे।

एल्टन जॉन जब काफी बीमार पड़े, उस समय वह चिली के सैंटियाओ में एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद अपने देश ब्रिटेन लौट रहे थे।

इस बीच 2013 में भी उन्हें लंदन के हाइड पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा क्योंकि उन्हें अपेंडिक्स की सर्जरी करानी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493