एल्बा ने पूरा किया ‘द डार्क’ की शूटिंग

लॉस एंजेलिस, 30 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता इदरिस एल्बा ने ‘द डार्क टॉवर’ की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस काल्पनिक फिल्म में एल्बा रौलैंड डेश्चेन के रूप में नजर आने वाले हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, एल्बा ने ट्विटर के जरिए बताया उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा कर लिया है।

उन्होंने ट्वीट किया,”मैंने फिल्म पूरी कर ली है। निर्देशक ने बताया है कि फिल्म का संपादन अच्छे से हो रहा है।”

‘द डार्क टॉवर’ में एल्बा मैत्यू मैकॉनगे और जैकी अर्ल हेली को साथ नजर आएंगे।

निकोलाज आर्सेल द्वारा निर्देशित ‘द डार्क टॉवर’ डेश्चेन पर केंद्रित है जो पुरानी पश्चिमी स्थलीय जगहों पर डार्क टॉवर की तलाश में है। इस टॉवर के जादुई मार्ग को दूसरी दुनिया तक पहुंचने का जरिया माना जाता है।

फिल्म के 17 फरवरी, 2017 में रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493