एल्वेस ने बार्सिलोना के साथ अनुबंध बढ़ाया

बार्सिलोना, 9 जून (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना के डानी एल्वेस ने क्लब के साथ अपना अनुबंध और दो साल के लिए बढ़ाने पर मंगलवार को सहमति जता दी।

एल्वेस का क्लब से मौजूदा करार इसी महीने की आखिर में खत्म हो रहा था और उनके पेरिस सेंट जर्मेन, एसी मिलान या मैनचेस्टर युनाइटेड से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “एल्वेस ने बार्सिलोना के साथ करार बढ़ाने पर सहमति जता दी है। उनका मौजूदा करार 30 जून को खत्म हो रहा था। नए अनुबंध के अनुसार एल्वेस अगले दो सत्र तक बार्सिलोना से जुड़े रहेंगे जो 30 जून, 2017 को खत्म होगा।”

एल्वेस वर्ष-2008 में सेविला से नाता तोड़ बार्सिलोना से जुड़े। उनकी मौजूदगी में क्लब ने पांच ला लीगा, तीन चैम्पियंस लीग और तीन कोपा डेल रे खिताब अपने नाम किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493