एवर्टन का ब्राजीलियाई खिलाड़ी रिचार्लिसन के साथ करार

लिवरपूल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। एवर्टन फुटबाल क्लब ने प्रीमियर लीग क्लब वार्टफोर्ड के खिलाड़ी रिचार्लिसन के साथ करार किया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एवर्टन ने रिचार्लिसन को पांच करोड़ पाउंड में अपनी टीम में शामिल किया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि प्राथमिक रूप से एवर्टन क्लब 21 वर्षीय खिलाड़ी के लिए वार्टफोर्ड को 3.5 करोड़ पाउंड की राशि देगा। उन्होंने एवर्टन के साथ पांच साल का करार किया है।

एवर्टन क्लब के मालिक मार्को सिल्वा साल 2017 में वार्टफोर्ड का कार्यभार संभाल रहे थे, जब उन्होंने रिचार्लिसन को फ्लूमिनेंसे क्लब से 1.15 करोड़ पाउंड में वार्टफोर्ड में शामिल किया था।

रिचार्लिसन ने कहा, “मैं एवर्टन के साथ सफलता हासिल करना चाहता हूं। सिल्वा के साथ एक बार फिर काम करना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। मुझे और भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, क्योंकि मैं एक खिलाड़ी के रूप में काफी कुछ सीख रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493