लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब एवर्टन ने साउथहैम्पटन के पूर्व डिफेंडर कुको मार्टिना के साथ तीन साल का करार किया है। क्लब ने इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय मार्टिना ने पिछले दो साल साउथहैम्पटन के साथ बिताए। हालांकि, उन्हें पिछले साल क्लब से आजाद कर दिया है और इसके बाद एवर्टन ने उनके साथ नि:शुल्क करार किया।
कुराकाओ के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मार्टिना एक बार फिर साउथहैम्पटन के पूर्व कोच रोनाल्ड कोएमान के साथ जुड़ गए हैं।
रोनाल्ड इस समय एवर्टन के मुख्य कोच हैं।
dharmpath.com dharmpath