एवर्टन के लिए आर्सेनल से अलग हुए वालकॉट

लंदन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब एवर्टन ने आधिकारिक रूप से आर्सेनल के फारवर्ड थियो वालकॉट के साथ करार किया है।

इस करार के तहत वालकॉट अब एवर्टन के साथ साढ़े तीन साल के लिए जुड़ गए हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 28 वर्षीय खिलाड़ी थियो ने आर्सेनल में 12 साल बिताए। उन्होंने 397 मैचों में 108 गोल दागे।

एवर्टन के साथ करार करने के बाद एक बयान में वालकॉट ने कहा, “मैं काफी महत्वाकांक्षी हूं और मैं यहां इसलिए आया हूं कि मैं इसे अगले स्तर तक पहुंचा सकूं।”

उन्होंने कहा, “मैं नए अध्याय की शुरुआत कर काफी उत्साहित हूं और मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सबसे सही स्थान है।”

वालकॉट को एवर्टन ने 2.26 करोड़ यूरो (2.76 करोड़ डॉलर) की राशि में अपने साथ शामिल किया है।

एवर्टन के कोच सैम एलार्देसे को वालकॉट ने महत्वाकांक्षी करार दिया और कहा कि उनकी नई टीम सही दिशा में जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493