लंदन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब एवर्टन ने अपने इंग्लिश प्रीमियर लीग प्रतिद्वंद्वी न्यूकैसल युनाइटेड के युवा खिलाड़ी लेविस गिब्सन के साथ करार किया है।
क्लब ने अपने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 17 वर्षीय डिफेंडर गिब्सन ने क्लब की अंडर-23 टीम के साथ तीन साल के करार के लिए स्वीकृति दे दी है।
न्यूकैसल की अंडर-18 टीम के लिए पिछले सीजन में गिब्सन नियमित रूप से खेलते रहे हैं।
अपने एक बयान में गिब्सन ने कहा, “एवर्टन एक शानदार क्लब है और जब मुझे स्वयं ही अवसर मिल रहा है, तो मैं इसका हिस्सा बनना चाहूंगा।”
एवर्टन क्लब की अंडर-23 टीम में गर्मी के मौजूदा मौसम में शामिल होने वाले गिब्सन पांचवें खिलाड़ी हैं।
dharmpath.com dharmpath