‘एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार’ में थैनोस केंद्रीय भूमिका में

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। मार्वल स्टूडियो के अध्यक्ष केविन फीज ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आगामी फिल्म ‘एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार’ में खलनायक थैनोस मुख्य किरदार निभा सकते हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ ने फीज के हवाले से कहा, “‘फिल्म इन्फिनिटी वार’ में थैनोस हैं, जिसके कई चरित्र हैं, उनके चरित्र से प्रभावित होकर आप कह सकते हैं कि वह मुख्य पात्र हैं।”

‘एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार’ में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, टॉम हालैंड, मार्क रूफैलो, जेरेमी रेनर, एलिजाबेथ ओल्सन, पाल बेटानी, क्रिस प्रैट, कैरेन गिलान आदि कलाकार हैं।

फिल्म ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के अभिनेता पीटर डिंकलेज भी इस फिल्म में हैं, वह मोडोक का किरदार निभा सकते हैं।

‘इन्फिनिटी वार’ और इसके अनाम सीक्वल को अटलांटा और स्कॉटलैंड में बैक-टू-बैक फिल्माए जाने की योजना है।

सुपर हीरो पर आधारित यह फिल्म अमेरिकी सिनेमाघरों में चार मई, 2018 को रिलीज होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493