‘एवेंजर्स’ का भारतीय संस्करण बनाना चाहते हैं रेमो

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। नृत्य निर्देशक और निर्देशक रेमो डिसूजा हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स’ का भारतीय संस्करण बनाना चाहते हैं।

रेमो की आगामी फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट’ सुपरहीरो पर आधारित है।

रेमो ने आईएएनएस से कहा, “मैं यह करने को उत्सुक हूं, लेकिन यह तभी संभव होगा, जब मेरी फिल्म ‘अ फ्लाइंग जट’ सफल होगी।”

रेमो ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि लोग इस फिल्म को सफल बनाएंगे, ताकि दर्शकों को भरोसा हो सके कि हम भी सुपरहीरो फिल्में बना सकते हैं। ‘अ फ्लाइंग जट’ के बाद मैं निश्चित तौर पर ‘एवेंजर्स’ का निर्माण करूंगा।”

रेमो ने कहा, “मेरे किरदार तैयार हैं, इसलिए एक बार ‘अ फ्लाइंग जट’ रिलीज हो जाए, फिर मैं उसकी (एवेंजर्स) पटकथा पर काम करूंगा। मुझे देखना होगा कि किरदार के लिए कौन सही है। यह भारतीय ‘एवेंजर्स’ होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493