‘एवेंजर्स’ फ्रैंचाइज छोड़ने को लेकर अभी निश्चित नहीं हैं हेम्सवर्थ

लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिस हेम्सवर्थ फिलहाल ‘एवेंजर्स’ की फ्रैंचाइजी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। ‘थॉर’ स्टार नहीं जानते कि वह ऐसा कब करेंगे।

वैरायटी डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक हेम्सवर्थ ने कहा, “वह दिन एक दिन आएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “चाहे वह अभी हो या भविष्य में, मैं नहीं जानता..किसे पता कि आने वाले समय में क्या होने वाला है। मुझे नहीं पता, इसका रीमेक हो सकता है या हो सकता है इसका सीक्वल बने या प्रीक्वल- कौन जानता है?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493