एशज श्रृंखला से बाहर हुए नाथन कूल्टर-नाइल

सिडनी, 10 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर-नाइल पीठ की चोट के कारण एशज श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को बताया, “कूल्टर-नील पीठ की चोट के कारण एशज में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन हम उन्हें गर्मी खत्म होने से पहले क्रिकेट में वापसी करते हुए देख सकते हैं।”

दूसरे दौर में आराम दिए जाने से पहले कूल्टर-नील ने दो सालों में अपना पहला शेफील्ड शील्ड मैच इस साल के शुरू में खेला था।

कूल्टर-नाइल ने 4-5 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ हुए दो दिवसीय मैच में वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी लेकिन उनकी पीठ में दर्द शुरू हो गया।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के खेल विज्ञान और खेल चिकित्सा प्रबंधक एलेक्स कंटौरिस ने कहा, “नाथन को पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ दो दिवसीय मैच के बाद पीठ में दर्द महसूस हुआ। स्कैन में पता चला कि उनकी पीठ में पहले लगी चोट की प्रारंभिक अवस्था में वृद्धि हुई है।”

कंटौरिस ने कहा, “यह एक झटका है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि इसका पहले पता चल गया। हमें लगता है कि उन्हें कुछ समय के लिए ही गेंदबाजी से दूर रहना होगा।”

कंटौरिस ने कहा, “हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले महीने में कुछ और स्कैन होंगे जोकि यह निर्धारित करेंगे कि वह कब तक गेंदबाजी करने के लिए वापस आ सकते है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493