भुवनेश्वर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने 22वें एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (एएसी) के मौक पर राज्य की राजधानी में पांच जुलाई को सभी कार्यालयों में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।
भुवनेश्वर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने 22वें एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (एएसी) के मौक पर राज्य की राजधानी में पांच जुलाई को सभी कार्यालयों में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।
राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, “22वें एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के शुभारंभ के मौके पर भुवनेश्वर में स्थित सरकारी कार्यालय बुधवार को 1:30 बजे के बाद बंद रहेंगे।”
सभा कार्यालय बंद इसलिए रहेंगे ताकि यात्रियों को पुलिस के दस्तों, बसों, खिलाड़ियों और प्रतिनिधियों के वाहनों के कारण रास्ते पर किसी तरह की असुविधा न हो।
इस चैम्पियनशिप का आयोजन कलिंगा स्टेडियम में छह से नौ जुलाई को किया जाएगा जबकि शुभारंभ पांच जुलाई को होगा।
टूर्नामेंट में 45 देशों के कुल 700 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
राज्य सरकार की योजना शुभारंभ समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की है।
ओडिशा की संस्कृति और हस्तशिल्प कला को प्रसारित करने के उद्देश्य से महिला खिलाड़ी सांबलपुरी साड़ियां पहनेंगी।
इसी बीच टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की हिस्सेदारी पर चली आ रही असमंजस खत्म हो गई।
ओडिशा के खेल मंत्री चंद्रा सारथी बेहेरा ने कहा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा दे दिया गया है।
यह तीसरी बार है कि एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी भारत कर रहा हो। इससे पहले नई दिल्ली ने 1989 में और पुणे ने 2013 में इन खेलों की मेजाबनी की थी।
dharmpath.com dharmpath