एशियन एयर गन मीट में आयोनिका ने जीता कांस्य

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की महिला निशानेबाद आयोनिका पॉल ने सोमवार को एशियन एयर गन चैम्पियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुए स्पर्धा के फाइनल में आयोनिका ने 185 का स्कोर हासिल किया और तीसरे स्थान पर रहीं।

सिंगापुर की शियांग वेई जैसमीन सेर ने 208.1 अंक के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि ईरान की इलाहेह अहमदी ने 206.6 अंक हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।

स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों पूजा घाटकर और अपूर्वी चंदेला का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पूजा जहां पांचवें स्थान पर रहीं वहीं अपूर्वी को आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

आयोनिका का कांस्य टूर्नामेंट में भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले अभिनव बिंद्रा ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रविवार को स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493