एशियन कप : कतर को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ईरान

सिडनी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। एशियन कप फुटबाल टूर्नामेंट के ग्रुप-सी के मुकाबले में ईरान ने गुरुवार को कतर को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पहला हाफ गोलरहित रहा।

आखिरकार ईरान के स्ट्राइकर 20 वर्षीय सरदार अजमुन ने अशकान देजागाह से मिले पास पर 52वें मिनट में निर्णायक गोल दागा।

यह गोल करने के कुछ देर बाद ही उन्हें पैर में क्रैम्प आने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा।

कतर ने इस बीच बराबरी हासिल करने के लिए कई कोशिशें कीं, लेकिन वह ईरान की रक्षापंक्ति को पार नहीं कर सका।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493