सिडनी, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मेजबान आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को एएनजेड स्टेडियम में हुए मुकाबले में ओमान को 4-0 से मात देकर एशियन कप फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मैट मैक्के और रॉबी क्रूज द्वारा 27वें और 30वें मिनट में जल्दी-जल्दी किए गए दो गोलों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने अच्छी बढ़त हासिल कर ली।
इसके बाद मध्यांतर से ठीक पहले अतिरिक्त समय में मार्क मिलिगन ने पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए आस्ट्रेलिया को 3-0 पर पहुंचा दिया।
मध्यांतर के बाद मैच के 51वें मिनट में मैदान पर उतरे टॉमी ज्यूरिक ने 70वें मिनट में निर्णायक गोल कर आस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल में जगह दिला दी।
क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया शनिवार को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा।
दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को ही इससे पहले कैनबरा में हुए मुकाबले में कुवैत को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath