एशियन कप में गोल करना चाहता हूं : हालीचरण नारजारे

अबू धाबी, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम के फारवर्ड खिलाड़ी हालीचरण नारजारे ने माना कि वह पांच जनवरी से यहां शुरू हो रहे एएफसी एशियन कप में वह अपने देश के लिए गोल करना चाहते हैं।

भारत के मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने नारजरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें टूर्नामेंट के लिए घोषित 23 सदस्यीय टीम में शामिल किया था।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने नारजारे के हवाले से बताया, “यह अब मुझ पर निर्भर करता है कि मैं कड़ी मेहनत करते हुए खुद को बेहतर करूं और कोच को यह साबित करूं कि मैं उस 23 खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने के काबिल हूं। मैं इस टूर्नामेंट में कुछ गोल करना चाहता हूं। जाहिर तौर पर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है।”

नारजारे हालांकि, अपने गोल से ज्यादा असिस्ट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा, “जब तक गोल आते हैं तब तक यह मायने नहीं रखता कि गोल कौन करता है। जाहिर है कि मैंने भारत की जर्सी में अभी तक अधिक गोल नहीं किए हैं और यह चीज मुझे अपने गोल करने की क्षमता को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।”

भारतीय टीम टूर्नामेंट का आगाज छह जनवरी को थाईलैंड के खिलाफ करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493