एशियन टूर ने की लाहिरी की सराहना

सिंगापुर, 17 अगस्त (आईएएनएस)। एशियन टूर गोल्फ के अध्यक्ष की हला हान ने सोमवार को पीजीए चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले शीर्ष भारतीय खिलाड़ी अनिर्बान लाहिरी की जमकर सराहना की।

लाहिरी रविवार को संपन्न हुए वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।

हला हान ने कहा कि लाहिरी एशिया के गोल्फ खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेंगे।

हान ने कहा, “अनिर्बान उन कुछ विशेष प्रतिभाओं में से हैं, जो हाल के दिनों में एशियन टूर से उभरे हैं। हम 2008 में गैरे पेशेवर खिलाड़ी रहे अनिर्बान के करियर में आश्चर्यजनक उड़ान के गवाह हैं। उन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है हम सभी उनकी सफलता पर बेहद खुश हैं।”

उन्होंने कहा, “पिछले तीन सत्रों में अनिर्बान ने ऑर्डर ऑफ मेरिट में क्रमश: 10वें, तीसरे और दूसरे पायदान पर रहते हुए सत्र का समापन किया और इस समय वह शीर्ष पर हैं। यह दर्शाता है कि उन्होंने एशिया में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और इस वर्ष मेजर टूर्नामेंटों में उनके जबरदस्त प्रदर्शन को देखकर मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ, खासकर हाल ही में संपन्न हुए पीजीए चैम्पियनशिप में।”

एशियाई खेलों-2006 में भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले लाहिरी ने 2007 में पेड रैंक में प्रवेश किया और 2009 में पहली बार पीजीटीआई टूर खिताब जीतने के बाद से वह खुद को लगातार स्थापित कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493