सुजुका (जापान), 31 मई (आईएएनएस)। भारत की होंडा 2 व्हीलर्स टीम यहां होने वाले 2018 एशिया रोड रेसिंग चैम्पियंशिप (एआरआरसी) के राउंड-3 में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना हो गई है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली यह पहली भारतीय टीम हैं।
आस्ट्रेलिया में हुए दूसरे दौर में अनीष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था और टीम इस सप्ताह ऐतिहासिक सुजुका सर्किट में होने वाले रेस के लिए पूरी तरह से तैयार है।
होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर प्राइवेट लिमिटेड के ब्रैंड एंड कम्यूनकेशन के उपाध्यक्ष ने कहा, “रेसिंग होंडा एंड होंडा 2 व्हीलर्स के दिल में बसता है और हमारा ध्यान राष्ट्रीय एंव अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियंशिप के लिए भारतीय चालकों को निर्माण करने पर केंद्रित है।”
टीम के दूसरे चालक राजीव सेतु भी कलाई की चोट के बाद वापसी करेंगे। सेतु ने कहा, “सुजुका मेरे पंसदीदा ट्रैक है और मैं यहां रेस में भाग लेने के लिए बहुत उत्सुक हूं। पिछले महीने कलाई की सर्जरी कराने के बाद मैं पूरी तरह से तैयार हूं।”
dharmpath.com dharmpath