एशियन स्नूकर चैम्पियनशिप में आडवाणी की विजयी शुरुआत

दोहा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने शनिवार को एशियन स्नूकर चैम्पियनशिप में सऊदी अरब के सुलेमान अलमिस्फर को 4-0 से हराकर विजयी शुरुआत की है।

दोहा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने शनिवार को एशियन स्नूकर चैम्पियनशिप में सऊदी अरब के सुलेमान अलमिस्फर को 4-0 से हराकर विजयी शुरुआत की है।

आडवाणी ने अपने पहले मैच में अलमिस्फर को सीधे फ्रेम में 82-26, 81-06, 76-23, 70-15 से हराया। उन्होंने दूसरे और चौथे फ्रेम में 67 और 69 का ब्रेक भी मिला।

अपनी विजयी शुरुआत पर पंकज ने कहा, “अभियान की शुरुआत होना अच्छा है। टूर्नामेंट की शुरुआत के लिए जो लय चाहिए होती है वह मेरे पास थी। मैं विजयी शुरुआत से खुश हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं इस स्कोर को टूर्नामेंट के आने वाले मैचों में कायम रखना चाहता हूं।”

पंकज रविवार को अपने ग्रुप दौर का दूसरा मैच खेलेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493