एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल के प्रमुख होंगे बृज भूषण सिंह

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय ओलम्पिक महासंघ (आईओए) ने एशियाई खेलों के लिए शुक्रवार को शेफ दे मिशन (दल प्रमुख) के नाम की घोषणा कर दी है।

आईओए ने इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू हो रहे एशियाई खेलों के लिए बृज भूषण शरण सिंह को शेफ दे मिशन घोषित किया है।

इन खेलों में भारतीय दल के नेतृत्व के लिए चार डिप्यूटी शेफ दे मिशन नियुक्त किए गए हैं। इनमें राज कुमार साचेती, कर्नल सत्यव्रत शेरोन, बलबीर सिंह कुशवाहा और देव कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

सभी को बधाई देते हुए आईओए के महा सचिव राजीव मेहता ने कहा, “मैं शेफ दे मिशन और डिप्यूटी शेफ दे मिशन को एशियाई खेलों के लिए उनकी नियुक्ति पर बधाई देता हूं। मैं आश्वस्त हूं कि उनका सक्षम मार्गदर्शन और नेतृत्व खेल के दौरान इंडोनेशिया में अच्छे प्रबंधन को सुनिश्चित करेगा। हमारी शुभकामनाएं पूरी टीम के साथ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493