एशियाई खेलों पर हुए 1.2 करोड़ ट्वीट

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। ट्विटर ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए एशियाई खेलों के 18वें संस्करण पर 1.2 करोड़ ट्वीट रिकॉर्ड हुए। गुरुवार को यह घोषणा की गई।

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। ट्विटर ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए एशियाई खेलों के 18वें संस्करण पर 1.2 करोड़ ट्वीट रिकॉर्ड हुए। गुरुवार को यह घोषणा की गई।

एक बयान के अनुसार, दो सप्ताह तक चले खेलों के इस महाद्वीपीय महाकुंभ में कुल 1.2 करोड़ ट्वीट किए गए। यह ट्वीट 18 अगस्त का शुरू हुए उद्धाटन समारोह से लेकर दो सितम्बर को हुए समापण समारोह तक किए गए।

इन खेलों के समापण समारोह में रंगारंग कार्यक्रम हुए जिससे जुड़े 18 लाख ट्वीट किए गए। समारोह में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम ने पूरे विश्व को प्रभावित किया।

भारत इन खेलों पर ट्वीट करने वाले देशों में दूसरे नंबर पर रहा जबकि मेजबान देश ने पहला पायादान हासिल किया। बैडमिंटन पर सबसे ज्यादा ट्वीट हुए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493