सापोरो (जापान), 20 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने सोमवार को यहां जारी एशियाई शीतकालीन खेलों की महिला कर्लिग प्रतियोगिता में चीन को 8-6 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अच्छी शुरुआत के बावजूद चीन को इस प्रतियोगिता के पहले चरण में काफी संघर्ष करना पड़ा। उसने दूसरे और तीसरे सेट में केवल दो अंक हासिल किए।
इसके बाद चीन ने दूसरे चरण में नौवें सेट में तीन अंक लिए, लेकिन यह जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं थे।
चीन की टीम के कोच तान वेइडोंग ने कहा, “दक्षिण कोरिया ने इस मैच में हमसे पहले अच्छा दबदबा बना लिया था।”
कोच ने कहा कि उनकी टीम ने दूसरे चरण में संर्घष किया और प्रतिद्वंद्वियों पर अच्छा दबाव बनाया। अगर प्रतिद्वंद्वी टीम गलतियां करती तो, चीन इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करता या यह प्रतियोगिता ड्रॉ हो जाती।
dharmpath.com dharmpath