एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : हिमा गलत शुरुआत के कारण 200 मीटर सेमीफाइनल से बाहर

जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को भारत की पदकों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में आईएएएफ अंडर-20 चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीत इतिहास रचने वाली हिमा दास महिलाओं की 200 मीटर रेस में फॉल्श स्टार्ट के कारण बाहर हो गई।

रेस में हिस्सा लेने वाले खिलाड़यों को बंदूक की आवाज के बाद दौड़ना शुरू करना होता है लेकिन हिमा ने बंदूक चलने से पहले ही अपना स्थान छोड़ दिया और इस तरह वह बाहर हो गईं।

हिमा के जाने के बाद से देश की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। उम्मीद थी कि हिमा इस स्पर्धा में पदक जीत कर ही लौटेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

मौजूदा जूनियर विश्व चैम्पियन हिमा ने 400 मीटर रेस में भारत के लिए रजत पदक जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493