एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में दुती, हिमा

जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला एथलीट दुती चंद और हीमा दास ने 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को 10वें दिन महिलाओं की 200 मीटर रेस स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

दुती को अंतिम सूची में दूसरा और हिमा को सातवां स्थान हासिल हुआ है।

हिमा ने हीट-2 में 23.47 सेकेंड का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया, वहीं दुती ने हीट-4 में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 23.37 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493