एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : 4 गुणा 400 मिश्रित रिले में भारत को रजत

जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने यहां 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है।

भारत के मोहम्मद अनस, पूवाना राजू माचेत्रा, हिमा दास और राजीव अरोकिया की टीम ने तीन मिनट 15.71 सेकेंड का समय निकालते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया।

स्पर्धा का स्वर्ण बहरीन के नाम रहा जिसने तीन मिनट 11.89 सेकेंड का समय निकाला जबकि कजाकिस्तान की टीम तीन मिनट 19.52 सेकेंड का समय निकाल कर तीसरे स्थान पर रहीं।

इस स्पर्धा को पहली बार एशियाई खेलो में शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493