जकार्ता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अनु राघवन और जाउना मुरमु ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए रविवार को एशियाई खेलों के आठवें दिन महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
जाउना को अंतिम सूची में आठवां स्थान मिला है, वहीं अनु ने बेहतर प्रदर्शन के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
हीट-1 में जाउना ने 59.20 सेकेंड का समय लेकर चौथा स्थान हासिल कर फाइनल में क्वालीफाई किया।
अनु ने हीट-2 में 56.77 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल में कदम रखा।
dharmpath.com dharmpath