जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय धावक लोगानाथन सूर्या और बाबुराव संजीवनी यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में पदक नहीं जीत पाईं।
सूर्या को पांचवां तो संजीवनी को सातवां स्थान हासिल हुआ।
सूर्या ने 15 मिनट 49.30 सेकेंड का समय निकालते हुए पांचवां स्थान हासिल किया तो वहीं संजीवनी ने 15 मिनट 52.96 सेकेंड का समय निकालते हुए सातवें स्थान पर कब्जा जमया।
स्पर्धा का स्वर्ण बहरीन की क्लकीदान बेफकादु ने जीता। उन्होंने 15 मिनट 08.08 सेकेंड में दूरी तय की। दारिया मासलोवा ने 15 मिनट 30.57 सेकेंड का समय निकालते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। बहरीन की ही बोंटु रेबिटु ने 15 मिनट 36.78 सेकेंड के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
dharmpath.com dharmpath