जकार्ता, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के प्रकांत शर्मा और जेम्सबॉय सिंह ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को कनोए स्पर्धा के फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
भारतीय जोड़ी 41.152 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रही।
चीन के सोंग जिंग और कियांग ली ने 36.940 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण जीता। उज्बेकिस्तान के आर्थर गुइलेव और इर्योजोन मामादालिएव ने 37.080 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
स्पर्धा का कांस्य कजाकिस्तान के मेरेय मेडेटोव और तिमुर खाइडारोव के नाम रहा जिन्होंने 37.371 अंक हासिल किए।
dharmpath.com dharmpath