एशियाई खेल (कबड्डी) : दक्षिण कोरिया से हारी भारतीय पुरुष टीम

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को सोमवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया के हाथों संघर्षपूर्ण मुकाबले में 23-24 से हार का सामना करना पड़ा।

ग्रुप-ए में शामिल भारतीय टीम को मिली यह पहली हार है।

इससे पहले, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप स्तर पर ही खेले गए मैचों में भारतीय पुरुष टीम ने जीत हासिल की थी लेकिन तीसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने उसके विजय रथ पर लगाम लगाई है।

दक्षिण कोरिया ने इस मैच में शुरुआत से ही भारतीय टीम पर अपनी पकड़ बनाए रखी थी। दोनों टीमों के रेडर और डिफेंडर बराबरी का दमखम दिखा रहे थे।

भारतीय खिलाड़ियों के खेल से भलिभांति परिचित दक्षिण कोरिया जांग कुन ली के अनुभव का फायदा दक्षिण कोरिया को हुआ और अंत में उसने एक अंक से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493