जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की पिंकी बालहारा ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को कुराश की महिलाओं की 52 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लिया है। इसी भारवर्ग में हालांकि मालाप्रभा याल्प्पा जाधव सेमीफाइनल में हार गईं।
पिंकी ने अंतिम चार के मुकाबले में उज्बेकिस्तान की अबदुमनाजिडोवा ओयुसुलव को 3-0 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया।
इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया कुसुमवारदानी टेरी सुसांती को 3-0 से शिकस्त दे सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी।
मालाप्रभा को सेमीफाइनल में हार मिली। उज्बेकिस्तान की गुलनोर सुल्यामानोव ने मालाप्रभा को 10-0 से शिकस्त से उनको फाइनल में जाने से रोक दिया।
मालाप्रभा ने क्वार्टर फाइनल में वियतनाम की वान नगोक तु को 5-0 से मात देकर अंतिम-4 में जगह बनाई थी।
dharmpath.com dharmpath