जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की मेघा टोकस यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को कुराश की महिलाओं की 63 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गईं। इसी भारवर्ग में बिजू बिनिशा को अंतिम-32 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
मेघा को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की खाशनी नाजमु शिफा ने 3-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जाने से रोक दिया।
मेघा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान की गुलशाट नासयरोवा को 10-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
वहीं बिनिशा को अंतिम-32 के मैच में अजर कूलिवांड ने 3-0 से शिकस्त दी।
dharmpath.com dharmpath