एशियाई खेल (कुराश) : 78 किग्रा के अंतिम-16 में हारी ज्योति (लीड-1)

जकार्ता, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला खिलाड़ी ज्योति टोकस को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में 12वें दिन गुरुवार को 78 किलोग्राम वर्ग के अंतिम-16 दौर में हार का सामना करना पड़ा।

तुर्कमेनिस्तान की खिलाड़ी मारिया लोहोवा ने अंतिम-16 के दौर में ज्योति को 10-0 से मात दी।

एक ही दिन में दो-दो मुकाबले खेल रही ज्योति इससे पहले गुरुवार को ही थाईलैंड की परवानवित मेसरी को 1-0 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493